scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशकेरल के त्रिशूर में वोट डालने के बाद व्यक्ति की मौत

केरल के त्रिशूर में वोट डालने के बाद व्यक्ति की मौत

Text Size:

त्रिशूर (केरल), अप्रैल नौ (भाषा) त्रिशूर के वानियामपारा में बृहस्पतिवार को अपना वोट डालने के बाद 62 वर्षीय बुजुर्ग बेहोश हो गए और फिर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विनोदन के रूप में हुई है जो वानियामपारा के निकट रामनचिरा के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, विनोदन सुबह अपना वोट डालने के लिए वानियामपारा स्थित ईकेएम अप स्कूल पहुंचे थे।

लगभग एक घंटे तक कतार में खड़े रहने के बाद उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पुलिस ने बताया कि मतदान केंद्र से बाहर निकलते समय वह सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

पुलिस ने बताया कि आसपास मौजूद लोग उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद करने के लिए दौड़े लेकिन उनकी हालत और बिगड़ गई।

कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज किया जाएगा और घटना की जांच शुरू की जाएगी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments