scorecardresearch
Sunday, 11 October, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र: दो नाबालिग बेटियों के साथ यौन हिंसा के आरोप में पिता गिरफ्तार

महाराष्ट्र: दो नाबालिग बेटियों के साथ यौन हिंसा के आरोप में पिता गिरफ्तार

Text Size:

लातूर, 10 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में साढ़े चार और तीन साल की अपनी दो बेटियों के साथ यौन हिंसा के आरोप में शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना सात अक्टूबर तड़के अहमदपुर में हुई।

पीड़िता की 27 वर्षीय मां ने 10 अक्टूबर को अहमदपुर थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सात अक्टूबर की घटना के बाद उसने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और किसी को बताने या शोर मचाने पर उसे व दोनों बेटियों को जान से मारने की धमकी दी।

इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments