scorecardresearch
Wednesday, 16 July, 2025
होमदेशमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पेब किले के पास रास्ता भटके चढ़ाई करने वाले समूह को बचाया गया

महाराष्ट्र: रायगढ़ में पेब किले के पास रास्ता भटके चढ़ाई करने वाले समूह को बचाया गया

Text Size:

मुंबई, छह अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पेब किले पर चढ़ाई के लिए गए सात दोस्तों को रास्ता भटक जाने के बाद रविवार को पुलिस और एक स्थानीय समूह ने बचा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई के पवई क्षेत्र से यह समूह महानगर से लगभग 80 किलोमीटर दूर नेरल के निकट ऐतिहासिक स्थल गया था। चढ़ाई करने वाले (ट्रेकर) इस समूह में कुछ लड़कियां भी शामिल थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वन क्षेत्र से गुजरते समय चढ़ाई करने वाले रास्ता भटक गए और कई घंटों तक उन्हें रास्ता नहीं मिल सका।

उनमें से एक ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस और स्थानीय बचाव दल की एक टीम ने फिर उन्हें ढूंढ निकाला और उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

भाषा नोमान संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments