scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र बजट सत्र : विपक्ष ने की कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के समाधान की मांग

महाराष्ट्र बजट सत्र : विपक्ष ने की कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के समाधान की मांग

Text Size:

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने किसानों को खाद्यान्न का उचित मूल्य देने, कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के समाधान और ऐतिहासिक शख्सियतों के सम्मान की मांग की।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट और अन्य दलों के विधायक विधान भवन की सीढ़ियों के पास इकट्ठा हुए और अपनी मांगों को लेकर नारे लगाने लगे।

एक विधायक ने कहा, “राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में ऐतिहासिक शख्सियतों का सम्मान हो। सरकार को खाद्यान्न के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ लंबित महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा मुद्दे को हल करने के लिए योजनाएं बनाने की आवश्यकता है।”

विपक्षी सदस्यों ने राज्य में सत्तारूढ़ एकनाथ शिंदे-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार को “ईडी” सरकार भी कहा।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments