scorecardresearch
Sunday, 8 November, 2026
होमदेशमध्यप्रदेश : थाना प्रभारी हत्या मामले में फरार सह आरोपी की मस्तिष्काघात से मौत

मध्यप्रदेश : थाना प्रभारी हत्या मामले में फरार सह आरोपी की मस्तिष्काघात से मौत

Text Size:

इंदौर, आठ नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी रोकने पहुंचे थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या के मामले में फरार एक सह आरोपी की रविवार को कथित तौर पर मस्तिष्काघात (ब्रेन स्ट्रोक) से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) आदित्य तिवारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस गुजरात के रहने वाले सह आरोपी मोहिन जायसवाल तलाश कर रही थी।

तिवारी ने बताया कि गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती जायसवाल ने कथित तौर पर मस्तिष्काघात के बाद

इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया,‘‘शराब तस्करी गिरोह का सरगना राहुल जायसवाल मध्यप्रदेश के

हरदा जिले की तीन लाइसेंसी दुकानों के जरिये एक नेटवर्क का संचालन करता था। शराब के इस अवैध कारोबार से मिलने वाली पूरी रकम उसके पास जमा की जाती थी और बाद में वह अन्य साझेदारों को उनका हिस्सा देता था।’

अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि इस कारोबार में मोहिन जायसवाल की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

अधिकारी के मुताबिक तस्करी के जरिये अवैध शराब की खेप गुजरात भेजे जाने की सूचना मिलने के बाद दो नवंबर को तड़के खातेगांव थाना प्रभारी पुरी पुलिस दल के साथ इंदौर-बैतूल राजमार्ग पर पहुंचे थे।

उन्होंने बताया,‘‘पुरी ने 1,800 से ज्यादा लीटर शराब से भरे ट्रक को रोककर चालक से पूछताछ का प्रयास किया, लेकिन चालक ने पुलिस से बचकर भागने के लिए ट्रक सड़क के डिवाइडर पर चढ़ा दिया। इस दौरान वाहन का पिछला पहिया थाना प्रभारी के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि शराब तस्करी गिरोह के कथित सरगना सरगना राहुल जायसवाल और ट्रक चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू रावत समेत पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

भाषा हर्ष जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments