scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशउप राज्यपाल ने डल झील से ‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की

उप राज्यपाल ने डल झील से ‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की

Text Size:

श्रीनगर, 12 अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को यहां डल झील में ‘‘हर घर तिरंगा’ रैली की शुरुआत की।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि देश की आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘तिरंगा उत्सव’ के तहत सैकड़ों की संख्या में शिकारा (एक प्रकार की नौका) प्रसिद्ध डल झील में शामिल हुए। शिकारों पर तिरंगे लगे हुए थे।

उन्होंने बताया कि रैली की शुरुआत पुलिस पाइप बैंड द्वारा राष्ट्रगान बजाने के साथ हुई। प्रवक्ता के मुताबिक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत ‘हर तिरंगा अभियान’ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा, ‘‘तिरंगा उत्सव देश के आदर्शों और आकांक्षाओं का जश्न है।’’ उन्होंने सभी लोगों से इस अभियान में शामिल होने और 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

भाषा धीरज अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments