scorecardresearch
Saturday, 19 September, 2026
होमदेशउपराज्यपाल संधू ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ‘जन सुनवाई’ के दौरान सुनीं लोगों की शिकायतें

उपराज्यपाल संधू ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ‘जन सुनवाई’ के दौरान सुनीं लोगों की शिकायतें

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (भाषा) दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मौर्या एन्क्लेव थाने में आयोजित ‘जन सुनवाई’ के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान निवासियों और शिकायतकर्ताओं ने पार्किंग, यातायात जाम, पारिवारिक विवादों और नगर निकायों से जुड़े मुद्दे उठाए।

अधिकारियों ने बताया कि संधू ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जल्द जांच करने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि जन सुनवाई का आयोजन नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस के समक्ष रखने और उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए किया गया था।

उपराज्यपाल ने मौर्या एन्क्लेव पुलिस थाने का निरीक्षण भी किया और वहां के कामकाज तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments