scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेश‘वोट चोरी’ के खिलाफ रणनीति पर मंथन के लिए ऑनलाइन बैठक करेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता

‘वोट चोरी’ के खिलाफ रणनीति पर मंथन के लिए ऑनलाइन बैठक करेंगे ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता ‘‘वोट चोरी’’ के मुद्दे पर अपने अभियान को आगे बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए बृहस्पतिवार शाम डिजिटल माध्यम से बैठक करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों की भावी रूपरेखा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी।

विपक्षी दल कथित ‘‘वोट चोरी’’ के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर विपक्षी नेताओं ने पिछले सप्ताह उच्चतम न्यायालय तक मार्च किया था।

इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आवास पर ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं को चाय पर आमंत्रित किया था।

उस बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने कथित ‘‘वोट चोरी’’ के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने और इस मुद्दे पर लड़ाई को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का संकल्प लिया था।

भाषा हक गोला शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments