scorecardresearch
Monday, 2 November, 2026
होमदेशओडिशा में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भूमि अधिग्रहण अधिकारी गिरफ्तार

ओडिशा में पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भूमि अधिग्रहण अधिकारी गिरफ्तार

Text Size:

भुवनेश्वर, दो नवंबर (भाषा) ओडिशा सतर्कता निदेशालय ने सोमवार को एक भूमि अधिग्रहण अधिकारी को पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संबलपुर-तालचर दोहरी रेल लाइन परियोजना के लिए नियुक्त विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी अजय कुमार गरनायक को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

अधिकारी के अनुसार, गरनायक ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के तौर पर 84.62 लाख रुपये जारी करने और तीसरी रेल लाइन परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से जुड़े भविष्य के कामों में मदद करने के बदले में शिकायतकर्ता से 5.10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायतकर्ता कुछ दिन पहले ही अधिकारी को दो लाख रुपये दे चुका था। गरनायक उससे शेष 3.10 लाख रुपये की मांग कर रहा था।

अधिकारी ने बताया कि गरनायक ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी कि शेष रिश्वत नहीं मिलने पर वह तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत भविष्य में होने वाले भूमि अधिग्रहण के दौरान उसके लिए परेशानियां खड़ी करेगा।

भूमि अधिग्रहण अधिकारी की रिश्वत की मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग में शिकायत की। इसके बाद गरनायक को शिकायतकर्ता से शेष 3.10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद गरनायक से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया गया ताकि कथित तौर पर अवैध तरीकों से अर्जित संपत्तियों का पता लगाया जा सके।

भाषा

प्रचेता नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments