scorecardresearch
Sunday, 26 July, 2026
होमदेशलद्दाख के उपराज्यपाल ने किसानों के छात्रावास का उद्घाटन किया

लद्दाख के उपराज्यपाल ने किसानों के छात्रावास का उद्घाटन किया

Text Size:

कारगिल, 26 जुलाई (भाषा) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को लोअर कुर्बाथांग में कृषि विभाग के किसान छात्रावास का उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य किसानों के लिए सहायता संबंधी बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

उद्घाटन के बाद सक्सेना ने किसानों से बातचीत की और कृषि विकास तथा उससे जुड़े अन्य मुद्दों पर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि उपराज्यपाल ने किसानों की आजीविका में सुधार के लिए प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने कृषि विभाग द्वारा स्थापित ‘हाई-टेक ग्रीनहाउस’ का भी दौरा किया और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए विभाग तथा प्रगतिशील किसानों के प्रयासों की सराहना की।

उपराज्यपाल ने अपने दौरे के दौरान फसल उत्पादन, खेती के तौर-तरीकों और ग्रीनहाउस इकाइयों के समग्र प्रदर्शन की जानकारी ली।

सक्सेना ने किसानों को उत्पादकता और आय बढ़ाने के लिए उन्नत कृषि प्रौद्योगिकियों का अधिकतम उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments