scorecardresearch
Tuesday, 3 November, 2026
होमदेशकुकी संगठन ने मणिपुर के कांगपोकपी में बंद के आह्वान को 48 घंटे तक के लिए बढ़ाया

कुकी संगठन ने मणिपुर के कांगपोकपी में बंद के आह्वान को 48 घंटे तक के लिए बढ़ाया

Text Size:

इंफाल, दो नवंबर (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में एक कुकी संगठन ने दो युवकों की हत्या के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिले में अपने ‘पूर्ण बंद’ को 48 घंटे बढ़ाने की घोषणा की।

‘कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी’ (सीओटीयू) ने आरोप लगाया कि दो कुकी युवकों की हत्या के मामले में राज्यपाल ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पिछले सप्ताह ताफोऊ कुकी गांव से लापता हुए दोनों युवकों के क्षत-विक्षत शव रविवार सुबह पास के सेनापति जिले में एक पहाड़ी इलाके में मिले थे।

शव मिलने के बाद सीओटीयू ने रविवार से जिले में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया था जिसे अब 48 घंटे बढ़ा दिया गया है।

भाषा वैभव सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments