scorecardresearch
Monday, 22 June, 2026
होमदेशखरगे, राहुल ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में कई छात्रों की मौत पर दुख जताया

खरगे, राहुल ने लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना में कई छात्रों की मौत पर दुख जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लखनऊ के एक कोचिंग सेटर में आग लगने के कारण कई छात्रों की मौत पर सोमवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने की दुखद घटना में कई लोगों की जान चली गई है, जो बेहद पीड़ादायक व हृदयविदारक है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। कांग्रेस पार्टी सभी शोकसंतप्त परिवारों व घायलों के साथ है। मैं दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पीड़ितों को जल्द से जल्द उचित मुआवजा व राहत प्रदान की जानी चाहिए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’’

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को तीन मंजिला एक व्यावसायिक भवन में आग लगने से कम से कम 12 छात्रों की मौत हो गई।

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments