scorecardresearch
Wednesday, 4 November, 2026
होमदेशकेरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने प्रधानमंत्री मोदी एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से भेंट की

केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने प्रधानमंत्री मोदी एवं उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन से भेंट की

Text Size:

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, चार नवंबर (भाषा) केरलम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने बुधवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के विकास एवं जन कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि केरलम के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने के बाद माथुर की मोदी से यह पहली भेंट है।

सूत्रों के मुताबिक नयी दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान, माथुर ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की तथा इन मुलाकातों में केरलम की प्रगति और वहां के लोगों के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को राज्यपाल ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।

माथुर ने पिछले महीने केरलम के राज्यपाल पद की शपथ ली थी।

राजस्थान के पाली जिले के बेडल गांव के रहने वाले माथुर ने राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक किया और एक आरएसएस प्रचारक के रूप में सार्वजनिक जीवन में कदम रखा। बाद में वह गुजरात के प्रभारी भाजपा महासचिव और राजस्थान से राज्यसभा सदस्य बने।

भाषा राजकुमार वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments