scorecardresearch
Monday, 18 May, 2026
होमदेशवीडी सतीशन के नेतृत्व में केरल कैबिनेट का गठन, 20 मंत्रियों ने ली शपथ

वीडी सतीशन के नेतृत्व में केरल कैबिनेट का गठन, 20 मंत्रियों ने ली शपथ

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह का समापन वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ.

Text Size:

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की एक दशक बाद सत्ता में वापसी के साथ सोमवार को वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली नई केरल कैबिनेट के 20 मंत्रियों ने शपथ ली.

केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. समारोह का समापन वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान के साथ हुआ.

मुख्यमंत्री सतीशन के बाद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के नेता पीके कुन्हालीकुट्टी ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ और के मुरलीधरन ने भी नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

यूडीएफ गठबंधन में शामिल केरल कांग्रेस के मॉन्स जोसेफ और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (RSP) के शिबू बेबी जॉन ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

कांग्रेस नेता अनूप जैकब, सीपी जॉन और एपी अनिल कुमार ने भी शपथ ली. इनके साथ IUML नेता एन समसुद्दीन ने भी मंत्री पद संभाला.

कांग्रेस विधायक पीसी विष्णुनाथ और रोजी एम जॉन को भी राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई.

कांग्रेस नेता बिंदू कृष्णा और एम लिजू ने भी नई यूडीएफ सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.

IUML नेताओं केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर भी कैबिनेट में शामिल किए गए. ये पीके कुन्हालीकुट्टी और एन समसुद्दीन के साथ IUML का प्रतिनिधित्व करेंगे.

कैबिनेट में टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश भी शामिल हैं.

यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है. 2026 विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) को हराकर सत्ता में वापसी की है.

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए. इनमें सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार. ए रेवंत रेड्डी और सुखविंदर सुक्खु शामिल हैं.

2026 के केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की. कांग्रेस 63 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि IUML को 22 सीटें मिलीं. वहीं LDF 35 सीटों पर सिमट गया और बीजेपी को तीन सीटें मिलीं.

share & View comments