पलक्कड़ (केरल), 27 मार्च (भाषा) केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने शुक्रवार को कहा कि नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रण में उतरे भारतीय जनता पार्टी के नेता के. सुरेंद्रन और शोभा सुरेंद्रन जैसे “दो शेरों” की राज्य विधानसभा में जरुरत है।
सुरेंद्र मंजेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि शोभा पलक्कड़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं।
पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री गोपी ने कहा कि उनके कहने का यह मतलब नहीं है कि अन्य भाजपा उम्मीदवार अमूल्य नहीं हैं।
उन्होंने यहां पार्टी के एक चुनावी कार्यक्रम में कहा, “राजीव चंद्रशेखर मुद्दों का विश्लेषण कर स्पष्ट रूप से उन पर बात कर सकते हैं, लेकिन सुरेंद्रन और शोभा जैसे नेता जनता के आक्रोश को व्यक्त करने के लिहाज से अमूल्य हैं।”
उन्होंने कहा कि अगर पिछली विधानसभा में उनके जैसे नेता होते, तो वे मुख्यमंत्री से शबरिमला में कथित तौर पर गबन किए गए सोने को वापस करने की मांग करते।
भाषा
राखी संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.