scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशकर्नाटक: बीदर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

कर्नाटक: बीदर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

Text Size:

बीदर (कर्नाटक), 24 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के बीदर जिले में आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

किसानों की पहचान नवदगी निवासी रेवनसिद्धा (28) और जेवरगी निवासी यल्लालिंगा (28) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम भालकी तालुका के नवदगी गांव में यह घटना तब हुई जब दोनों किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे।

पुलिस ने कहा, ‘‘अचानक बारिश शुरू होने पर दोनों व्यक्ति खेत में एक आम के पेड़ के नीचे शरण लेने चले गए और उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों (किसानों) की मौत हो गई।’’

खटक चिंचोली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने लोगों को आग्रह किया कि वे आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें।

भाषा यासिर शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments