मंगलुरु, तीन अगस्त (भाषा) पश्चिमी घाट में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से दो दिनों तक बाधित रही मंगलुरु से बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं सोमवार शाम को बहाल कर दी गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने भूस्खलन से प्रभावित रेल पटरी की मरम्मत कर यातायात बहाल कर दिया।
मैसूरु मंडल के रेल प्रबंधक मुदित मलिक ने बताया कि सुब्रमण्य रोड-सकलेशपुर घाट खंड में सिरिबागिलु और येदाकुमारी के बीच रेलकर्मियों ने मिट्टी, पत्थर और मलबा हटाने के बाद रेल यातायात बहाल कर दिया।
उन्होंने बताया कि सोमवार शाम साढ़े सात बजे इस रेल खंड को परिचालन के लिए सुरक्षित प्रमाणित किया गया, जिसके बाद ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू की गईं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, विजयपुरा-मंगलुरु एक्सप्रेस, केएसआर बेंगलुरु-करवार पंचगंगा एक्सप्रेस, बेंगलुरु-कोझीकोड एक्सप्रेस और बेंगलुरु-मुरुडेश्वर एक्सप्रेस का परिचालन फिर शुरू कर दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण करवार-केएसआर बेंगलुरु पंचगंगा एक्सप्रेस (16595) का परिचालन सोमवार को निलंबित रहा।
भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.