scorecardresearch
Sunday, 21 June, 2026
होमदेशकर्नाटक सरकार इस महीने कॉलेजों में छात्र चुनाव फिर शुरू करने पर फैसला करेगी: मुख्यमंत्री शिवकुमार

कर्नाटक सरकार इस महीने कॉलेजों में छात्र चुनाव फिर शुरू करने पर फैसला करेगी: मुख्यमंत्री शिवकुमार

Text Size:

बेंगलुरु, 21 जून (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को कहा कि राज्य के कॉलेजों में इस वर्ष से छात्रसंघ चुनाव कराने पर निर्णय मंत्रिमंडल की अगली बैठक में लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार की पांच गारंटी योजनाओं -शक्ति, गृह लक्ष्मी, गृह ज्योति, युवा निधि और अन्न भाग्य को कोई भी बंद नहीं करा सकता।

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी बेंगलुरु में आयोजित एक विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए की, जहां बी के हरिप्रसाद ने कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं, हरिप्रसाद, सलीम अहमद (एमएलसी) और यहां मौजूद कई अन्य लोग छात्र नेता के रूप में आगे बढ़े हैं। इस महीने के अंत में होने वाली मंत्रिमंडल बैठक में सरकार राज्य के सभी कॉलेजों में इसी वर्ष से छात्रसंघ चुनाव कराने पर फैसला करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस संबंध में राहुल गांधी का मार्गदर्शन है। हम पंचायत स्तर से लेकर संसद तक युवा नेतृत्व चाहते हैं। हम छात्र नेताओं को आगे आते देखना चाहते हैं।’’

उल्लेखनीय है कि 1989 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरेंद्र पाटिल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने कॉलेज परिसरों में हिंसा और झड़पों की घटनाओं तथा छात्र राजनीति में राजनीतिक दलों के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर छात्रसंघ चुनावों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

भाषा

राखी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments