scorecardresearch
Monday, 20 July, 2026
होमदेशकर्नाटक कैबिनेट का विस्तार हो सकता है, मुख्यमंत्री शिवकुमार और सिद्धरमैया दिल्ली जाने वाले हैं

कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार हो सकता है, मुख्यमंत्री शिवकुमार और सिद्धरमैया दिल्ली जाने वाले हैं

Text Size:

बेंगलुरु, 20 जुलाई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और उनके पूर्ववर्ती सिद्धरमैया मंत्रिमंडल विस्तार पर पार्टी नेतृत्व से चर्चा करने के लिए मंगलवार को दिल्ली जाएंगे। दोनों नेताओं के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, शिवकुमार और सिद्धरमैया मंगलवार सुबह बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे से विशेष विमान से नयी दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

शिवकुमार के तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने और सिद्धरमैया के पद छोड़ने के बाद से ही राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं।

विधानसभा का सत्र छह अगस्त से शुरू होने वाला है इसलिए कांग्रेस सरकार पर बाकी पदों को भरने का दबाव है।

भाषा राखी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments