scorecardresearch
Monday, 20 July, 2026
होमदेशजेपी नड्डा ने हमारी मांगें सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया: मंत्री से मुलाकात के बाद CJP के सौरव दास

जेपी नड्डा ने हमारी मांगें सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिया: मंत्री से मुलाकात के बाद CJP के सौरव दास

CJP के प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने और उनके साथी आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री को अपनी मांगों के बारे में एक लिखित पत्र सौंपा.

Text Size:

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने सोमवार को दो घंटे से ज्यादा इंतिजार करने के बाद केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की.

दास ने कहा कि नड्डा ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह उनकी मांगों को लेकर सरकार से बात करेंगे.

CJP देश की प्रतियोगी परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत कई मांगें कर रही है.

यह मुलाकात उस समय हुई जब दास ने नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा से मुलाकात की थी. इसके बाद समूह को बताया गया कि सरकार बातचीत के लिए तैयार है.

दास ने X पर लिखा, “मैं और आशुतोष रांका, CJP की ओर से जे.पी. नड्डा से मिलने जा रहे हैं. सरकार ने आज सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था. हमारी मांगें साफ हैं. बड़ी संख्या में युवा जुटे हैं. We Shall Win!” (हम जीतेंगे)

इससे पहले रांका ने X पर लिखा था कि उन्हें दिल्ली पुलिस ने “सरकार की बातचीत की इच्छा” के बारे में बताया था, लेकिन “पिछले 5 घंटे में इस पर कोई प्रगति नहीं हुई.” CJP प्रवक्ता ने पोस्ट किया, “क्या सरकार जानबूझकर बातचीत में देरी करने की कोशिश कर रही है?”

सूत्रों के मुताबिक, CJP ने कैबिनेट मंत्री के साथ बातचीत की मांग की थी और उन मंत्रियों की एक सूची भी दी थी, जिनसे वह मिलना चाहती थी. लेकिन इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया.

इसके बजाय CJP सदस्यों को जिला मजिस्ट्रेट, केंद्र सरकार के एक सचिव या राज्य मंत्री से मुलाकात का प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया, सूत्रों ने बताया.

सोमवार सुबह CJP के हजारों समर्थकों ने निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद जंतर-मंतर से संसद की ओर मार्च शुरू कर दिया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मार्च के लिए न तो अनुमति मांगी गई थी और न ही दी गई थी.

यह मार्च सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर के प्रदर्शन स्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाए जाने के दो दिन बाद हो रहा है.

इस बीच, जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हजारों प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस और संसद मार्ग समेत आसपास की सड़कों पर पहुंच गए हैं. पुलिस ने जब कई प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड पार करने से रोका, तो कई जगह झड़पें हुईं. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


यह भी पढ़ें: मानसून सत्र: पहले दिन विपक्ष के हंगामे से संसद ठप, NEET, राम मंदिर और CJP प्रदर्शन पर चर्चा की मांग


 

share & View comments