scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशजिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे

जिष्णु देव वर्मा मुंबई पहुंचे, महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे

Text Size:

मुंबई, नौ मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल पद के लिए नामित जिष्णु देव वर्मा कार्यभार ग्रहण करने से पहले सोमवार को मुंबई पहुंचे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई हवाई अड्डे पर वर्मा और उनकी पत्नी सुधा देव वर्मा का स्वागत किया।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे, मुंबई की महापौर ऋतु तावड़े, राज्य पुलिस प्रमुख सदानंद दाते और मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती भी मौजूद थे।

वर्मा 10 मार्च को दक्षिण मुंबई स्थित लोक भवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे।

भाषा रंजन नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments