scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशझारखंड: नवविवाहित दंपति ने किया आत्मदाह

झारखंड: नवविवाहित दंपति ने किया आत्मदाह

Text Size:

लोहरदगा, 25 अक्टूबर (भाषा) झारखंड के लोहरदगा जिले में नवविवाहित दंपति ने कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार को भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अजित उरांव (25) और बाल्मिकी उरांव (20) के रूप में हुई है।

भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि दंपति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, कंबल ओढ़ा और पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने कमरे से आग की लपटें उठती देखीं और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

अधिकारी ने बताया कि दंपति गंभीर रूप से झुलस गए थे और उन्हें भंडरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजित को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी को गंभीर हालत में रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस को संदेह है कि मानसिक तनाव के कारण दोनों ने यह कदम उठाया होगा।

गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच जारी है।

भाषा जितेंद्र देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments