scorecardresearch
Sunday, 8 November, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर: पड़ोसी को एके-47 राइफल से धमकाने के आरोप में सेवानिवृत्त डीएसपी का बेटा गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर: पड़ोसी को एके-47 राइफल से धमकाने के आरोप में सेवानिवृत्त डीएसपी का बेटा गिरफ्तार

Text Size:

श्रीनगर, आठ नवंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के सदरबल इलाके में अपने पड़ोसी को एके-47 राइफल से धमकाने के आरोप में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये इस मामले को सामने लाया गया था। पोस्ट में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के एक पड़ोसी ने अधिकारियों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई।

सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें आरोपी पड़ोसी के घर के बाहर कथित तौर पर एके-47 राइफल लहराता दिख रहा है।

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘सदरबल, हजरतबल में पड़ोसियों को एके-47 से धमकाने के आरोप वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट के संदर्भ में, श्रीनगर पुलिस ने पहले ही संज्ञान ले लिया है और निगीन थाने में कानून की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी जुनैद अहमद को हिरासत में ले लिया गया है।’’

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि लड़के ने जो एके 47 राइफल लहराई है, वह सेवानिवृत्त अधिकारी के साथ तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की सरकारी राइफल है।

उन्होंने कहा, ‘‘पीएसओ की भूमिका और घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों की जांच की जा रही है।’’

भाषा

नोमान सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments