scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सीआरपीएफ के जवान ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सीआरपीएफ के जवान ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई

Text Size:

श्रीनगर, 25 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने समय रहते कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देकर दिल का दौरा से पीड़ित एक व्यक्ति की जान बचा ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सीआरपीएफ के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि श्रीनगर निवासी वसीम रजा वानी को शनिवार दोपहर कंदीजल झेलम पुल के पास दिल का दौरा पड़ा था। वानी दक्षिण कश्मीर में बिजबेहरा में बिजली विभाग में काम करते हैं।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग गार्ड ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान ने वानी को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। इस दौरान जवान ने वानी को प्राथमिक उपचार की दवा भी दी, जिससे उसकी हालत स्थिर हुई।

उन्होंने बताया कि उसकी जान बचाने के बाद सीआरपीएफ कर्मी ने वानी को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

भाषा

साजन दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments