scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा और गांदरबल में हिमस्खलन की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर: बांदीपुरा और गांदरबल में हिमस्खलन की चेतावनी

Text Size:

(फाइल फोटो के साथ)

श्रीनगर, 28 मार्च (भाषा) कश्मीर घाटी के दो जिलों के लिए शनिवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई और लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने को कहा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अगले 24 घंटों के भीतर बांदीपुरा और गांदरबल में 2,400 मीटर से अधिक ऊंचाई पर मध्यम स्तर का हिमस्खलन होने की आशंका है।

परामर्श में कहा गया, ‘‘लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ढलान, पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों समेत हिमस्खलन के संभावित क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा अगली सूचना जारी करने तक जाने से परहेज करें।’’

निवासियों, पर्यटकों और घुमंतू समुदायों से आधिकारिक सलाह का पालन करने और अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन के साथ सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

शुक्रवार को गांदरबल जिले के जोजिला दर्रे पर हिमस्खलन में कई वाहन फंस गए और सात लोगों की मौत हो गई। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यह दर्रा कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ता है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments