तिरुवनंतपुरम, 25 अक्टूबर (भाषा) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक एचके पाटिल ने रविवार को कहा कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर उठाई गई चिंताओं की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए और निर्वाचन आयोग के कामकाज में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
पाटिल ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय लोकतंत्र की ताकत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों में निहित है इसलिए निर्वाचन आयोग को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को लेकर विभिन्न राज्यों से सामने आई शिकायतें आयोग के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।
भाषा शोभना जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.