scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशपुलिसकर्मियों के जीपीएफ के 'दुरुपयोग' मामले में जांच लंबित रहने तक आईपीएस अधिकारी निलंबित

पुलिसकर्मियों के जीपीएफ के ‘दुरुपयोग’ मामले में जांच लंबित रहने तक आईपीएस अधिकारी निलंबित

Text Size:

जम्मू, चार अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिसकर्मियों के सामान्य भविष्य निधि और आयकर कटौती में कथित हेराफेरी की जांच लंबित रहने तक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी संजीव कुमार खजूरिया को निलंबित कर दिया है।

गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्रकर भारती द्वारा उपराज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जांच पूरी होने तक खजूरिया पुलिस मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।

पच्चीस मार्च को जारी आदेश में कहा गया है, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग (जेकेएपी) की चौथी सुरक्षा बटालियन के पुलिसकर्मियों के सामान्य भविष्य निधि और आयकर कटौती में हेराफेरी के मामले में जांच लंबित रहने तक, बटालियन के तत्कालीन कमांडेंट और प्रथम सीमा बटालियन के कमांडेंट खजूरिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’

भाषा

राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments