scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशस्वतंत्रता दिवस: इंदिरा प्वाइंट पर ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस: इंदिरा प्वाइंट पर ध्वजारोहण

Text Size:

पोर्ट ब्लेयर, 15 अगस्त (भाषा) भारत के सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा प्वाइंट में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत एक विशेष ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने कहा कि कैंपबेल बे के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम नितिन शाक्य कैंपबेल बे से इंदिरा प्वाइंट पहुंचे और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

2004 की सुनामी के बाद इंदिरा प्वाइंट में कोई ध्वजारोहण समारोह नहीं हुआ था। हालांकि इस साल भारत की आजादी के 75वें साल के जश्न के तहत इंदिरा प्वाइंट पर तिरंगा फहराया गया।

इंदिरा प्वाइंट अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के निकोबार जिले में स्थित है।

इंदिरा प्वाइंट को पहले पिग्मालायन प्वाइंट और पार्सन्स प्वाइंट के नाम से जाना जाता था। 19 फरवरी 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस जगह का दौरा किया था। स्थानीय सांसद मनोरंजन भक्त ने इस जगह का नाम बदलकर गांधी के नाम पर करने का सुझाव दिया था।

भाषा अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments