scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशमुंबई में पिछले 10 वर्ष में करीब 2.71 लाख निवेशकों से 2.95 लाख करोड़ रुपये ठगे गए: फडणवीस

मुंबई में पिछले 10 वर्ष में करीब 2.71 लाख निवेशकों से 2.95 लाख करोड़ रुपये ठगे गए: फडणवीस

Text Size:

मुंबई, तीन जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि पिछले 10 वर्ष में मुंबई में लगभग 2.71 लाख निवेशकों से 2.95 लाख करोड़ रुपये की ठगी हुई।

बुधवार को विधान परिषद में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में फडणवीस ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र में लगभग 1.05 करोड़ निवेशकों को 22,552 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘(मुंबई पुलिस की) आर्थिक अपराध शाखा ने जानकारी दी है कि मुंबई में पिछले दस साल में 2.71 लाख निवेशकों से 2,95,451 करोड़ रुपये की ठगी हुई है।’

वर्ष 2016 से 2025 तक राज्य में 11,033.97 करोड़ रुपये की आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े कुल 46,321 मामले दर्ज किए गए।

फडणवीस ने अपने जवाब में कहा कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल को 2024 में महाराष्ट्र से 1,186.46 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े 58,157 मामलों की जानकारी मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई से 31,583 मामले, पुणे से 13,971 और ठाणे से 12,582 मामलों की जानकारी मिली।

फिलहाल, राज्य में 50 साइबर थाने कार्यरत हैं। निवेशकों को ठगने वाली विभिन्न वित्तीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए, मुंबई पुलिस और राज्य की विभिन्न पुलिस इकाइयों ने एक आर्थिक खुफिया इकाई का गठन किया है।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments