scorecardresearch
Wednesday, 5 August, 2026
होमदेशगोवा से सटे क्षेत्रों में कृषि भूमि की अवैध खरीद की जांच होगी : महाराष्ट्र के मंत्री

गोवा से सटे क्षेत्रों में कृषि भूमि की अवैध खरीद की जांच होगी : महाराष्ट्र के मंत्री

Text Size:

पणजी, पांच अगस्त (भाषा) महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार उन शिकायतों की जांच कराएगी, जिनमें आरोप लगाया गया है कि दूसरे राज्यों के लोगों ने खुद को किसान बताकर गोवा से सटे क्षेत्रों में अवैध रूप से कृषि भूमि खरीदी है।

शिकायतों के अनुसार, गोवा से सटे महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले की सावंतवाड़ी और दोडामार्ग तहसीलों में राज्य के बाहर के लोगों ने खुद को किसान बताकर अवैध रूप से कृषि भूमि खरीदी है।

बावनकुले ने गोवा के मोपा स्थित मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र का दौरा कर रहे थे और इस दौरान उन्हें कथित अवैध भूमि सौदों से जुड़ी शिकायतें मिलीं।

हाल में महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों का दौरा करने वाले मंत्री ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के भूमि कानूनों की धारा 63 के तहत केवल किसान को ही कृषि भूमि खरीदने की अनुमति है। गैर-किसान कृषि भूमि नहीं खरीद सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत है कि राज्य के बाहर के लोगों ने खुद को किसान बताकर किसानों की जमीन खरीदी है। हम मामले की विस्तृत जांच कराएंगे।’’

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments