scorecardresearch
Saturday, 7 November, 2026
होमदेशमणिपुर में 45 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया

मणिपुर में 45 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया गया

Text Size:

चूड़ाचांदपुर, सात नवंबर (भाषा) मणिपुर के चूड़ाचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों ने करीब 45 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम की अवैध खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक बयान के अनुसार, पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को जिले की थांगजिंग पहाड़ी शृंखला में अवैध खेती को नष्ट किया।

बयान में कहा गया कि अभियान के दौरान मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसमें कहा गया है कि इसके बाद संबंधित क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ल्हांगनोन गांव के मुखिया को समन जारी किया गया।

मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने 19 अक्टूबर को कहा था कि राज्य में पिछले एक साल के दौरान अफीम की करीब 3,000 एकड़ अवैध खेती नष्ट की गई है और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने के संदेह में 467 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा रंजन वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments