scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशआईआईटी-खड़गपुर भारत का पहला समर्पित ‘फिजिकल एआई’ स्कूल स्थापित करेगा

आईआईटी-खड़गपुर भारत का पहला समर्पित ‘फिजिकल एआई’ स्कूल स्थापित करेगा

Text Size:

कोलकाता, 26 अक्टूबर (भाषा) आईआईटी-खड़गपुर ने सोमवार को कहा कि वह 35 करोड़ रुपये के निवेश से भौतिक कृत्रिम मेधा पर आधारित भारत का पहला समर्पित शैक्षणिक स्कूल स्थापित करेगा।

संस्थान ने एक बयान में कहा कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)खड़गपुर, इसके पूर्व छात्र और परोपकार कार्य से जुड़े विनोद गुप्ता, तथा आईआईटीकेजीपी फाउंडेशन यूएसए के बीच हुए एक समझौता ज्ञापन के तहत ‘बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल एआई’ की स्थापना की जाएगी।

इस पहल के लिए विनोद गुप्ता परिवार से 12.5 करोड़ रुपये और एक अज्ञात पूर्व छात्र से 10 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि बाकी की रकम संस्थान द्वारा दी जाएगी।

बयान में कहा गया कि स्कूल का नाम गुप्ता के दिवंगत बेटे बेंजामिन गुप्ता के नाम पर रखा गया है, जिसमें कृत्रिम मेधा विभाग होगा और यह विभिन्न विषयों से जुड़ी शैक्षणिक व शोध गतिविधियों को बढ़ावा देगा।

पारंपरिक एआई के विपरीत, जो मुख्य रूप से डेटा, एल्गोरिदम और डिजिटल ऐप्लिकेशन पर निर्भर करता है, ‘फिजिकल एआई’ ऐसी दक्ष प्रणाली विकसित करने पर केंद्रित है जो वैज्ञानिक सिद्धांतों, वास्तविक दुनिया की अनुभूति और विवेकपूर्ण नियंत्रण को शामिल करके भौतिक दुनिया को समझ सकें तथा उसके साथ संवाद कर सकें।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments