scorecardresearch
Tuesday, 24 November, 2026
होमदेशमुझे दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया : सौरव दास

मुझे दिल्ली हवाई अड्डे पर ब्रिटेन जाने से रोका गया : सौरव दास

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सह-संयोजक सौरव दास ने सोमवार को आरोप लगाया कि उन्हें ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया।

सौरव को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘कॉकरोच आंदोलन’ पर व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था।

दास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि उन्हें रात एक बजे लंदन जाने वाली उड़ान में सवार होने से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर आव्रजन जांच के दौरान रोक दिया गया।

दास ने कहा, ”मोदी सरकार ने कायरतापूर्ण रवैया अपनाते हुए मुझे दिल्ली हवाई अड्डे पर लंदन जाने से रोक दिया। मुझे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देना था।”

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे किसी व्यक्ति को दास को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मिले निमंत्रण से जलन है।

दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सौरव को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में एक सम्मेलन में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन ऐसा लगता है कि सत्ता में बैठा कोई अनपढ़-गंवार, जिसे खुद दुनिया भर में घूमना पसंद है, सौरव को ऑक्सफोर्ड से मिले निमंत्रण से ईर्ष्या कर रहा है।”

भाषा

राखी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments