scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशमुझे कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई : अमिताभ बच्चन

मुझे कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई : अमिताभ बच्चन

Text Size:

मुंबई, 21 अक्टूबर (भाषा) अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बुधवार को बताया कि उन्हें कुछ दिन काम से छुट्टी लेकर आराम करने और सेहत पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।

अमिताभ ने इस साल 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से बातचीत न कर पाने के लिए उनसे माफी मांगी।

अमिताभ ने लिखा, “माफी चाहता हूं… मुझे क्षमा करें; मुझे कुछ दिन काम से छुट्टी लेकर आराम करने और सेहत सुधारने की सलाह दी गई है, इसलिए मैं कुछ भी लिख पाने की स्थिति में नहीं हूं।”

प्रशंसकों ने अमिताभ के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और उनसे सेहत को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

एक प्रशंसक ने लिखा, “कृपया अपनी सेहत का ध्यान रखें। लव यू सर।”

एक अन्य प्रशंसक ने पोस्ट किया, “हम सभी आपसे प्यार करते हैं। अच्छी तरह आराम कीजिए। हमसे जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।”

भाषा पारुल प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments