scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशसवाईमाधोपुर में होटल कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

सवाईमाधोपुर में होटल कर्मी से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, चार जुलाई (भाषा) राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में एक होटल कर्मचारी के साथ उसके दो सहकर्मियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। होटल में हुई इस घटना के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सवाईमाधोपुर के महिला थाने की अधिकारी चंचल शर्मा ने बताया कि करीब 21 साल की पीड़िता ने राहुल व अभिषेक नेगी के खिलाफ रविवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई जिसमें उसने कहा कि गत 30 जून को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया जिनसे पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी ने कहा कि संबंधित लोग रणथंभौर रोड स्थित एक फाइव स्टार होटल में अलग-अलग विभागों के कर्मचारी हैं।

भाषा पृथ्वी मनीषा नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments