scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशहोशियारपुर: आंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ बसपा का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

होशियारपुर: आंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ बसपा का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग

Text Size:

होशियारपुर (पंजाब), तीन अप्रैल (भाषा) पंजाब के नूरपुर जट्टन गांव में बी. आर. आंबेडकर की प्रतिमा के कथित अपमान के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को यहां गढ़शंकर स्थित पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

बसपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पार्टी पंजाब भर में अपना आंदोलन तेज करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को 72 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दिए जाने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और उन्होंने राज्य प्रशासन पर अपने कर्तव्य में विफल रहने का आरोप लगाया।

करीमपुरी ने दावा किया कि हाल के वर्षों में राज्य में इस तरह की कई घटनाएं घटित हुई हैं और उन्होंने सरकार के रवैये की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि दोआबा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के बसपा कार्यकर्ता चार से 16 अप्रैल तक विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसके बाद 18 अप्रैल को एक बड़ा प्रदर्शन होगा।

बसपा नेता एवं विधायक नछत्तर पाल ने भी इस घटना की निंदा की और कहा कि इस मुद्दे को पंजाब विधानसभा में उठाया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को स्थिति से अवगत कराया, लेकिन बसपा नेताओं ने असंतोष व्यक्त किया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

भाषा यासिर माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments