scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशफेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हिंदू नेता गिरफ़्तार

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हिंदू नेता गिरफ़्तार

Text Size:

गाजियाबाद (उप्र) 11 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की टीला मोरे पुलिस ने शनिवार को फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक पोस्‍ट करने के आरोप में हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी चौधरी ईशू शिखरवार को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

हिंदू नेता शिखरवार ने भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पक्ष में दूसरे समुदाय विशेष के धर्म के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राज्य महासचिव अकबर चौधरी के एक ट्विटर संदेश का संज्ञान लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सीमा अंशु जैन ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फेसबुक पर नफरत फैलाने वाले पोस्ट पर हिंदू रक्षा दल के संयोजक चौधरी ईशू शिखरवार को गिरफ्तार कर लिया।

भाषा सं आनन्द रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments