scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशनवी मुंबई में महिला कारोबारी साझेदार को ब्लैकमेल कर 38 लाख रुपये वसूले, जिम मालिक गिरफ्तार

नवी मुंबई में महिला कारोबारी साझेदार को ब्लैकमेल कर 38 लाख रुपये वसूले, जिम मालिक गिरफ्तार

Text Size:

ठाणे, 22 अक्टूबर (भाषा) पुलिस ने नवी मुंबई में एक जिम मालिक को अपनी महिला कारोबारी साझेदार को ब्लैकमेल कर उससे 38 लाख रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आरोप है कि जिम मालिक ने महिला के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उससे पैसे वसूले।

आरोपी और महिला एक-दूसरे को 2021 से जानते थे और घनसोली में कारोबारी साझेदार के रूप में काम करते थे।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने उनके पेशेवर और व्यक्तिगत संबंधों का फायदा उठाकर कथित तौर पर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने इन वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल किया और समय-समय पर उससे 38 लाख रुपये वसूले।

पैसों की लगातार मांग और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर महिला ने मंगलवार को रबाले पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments