scorecardresearch
Thursday, 3 September, 2026
होमदेशसरकार अधिकारियों के लिए सोशल मीडिया आचार संहिता बनाने पर विचार कर रही

सरकार अधिकारियों के लिए सोशल मीडिया आचार संहिता बनाने पर विचार कर रही

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) सरकार अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर आचार संहिता जारी करने की तैयारी में है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब कर्मचारियों के बीच ‘एक्स’, ‘फेसबुक’ और ‘इंस्टाग्राम’ जैसे सोशल मीडिया मंचों पर रील, वीडियो और अपने निजी विचार साझा करने का चलन लगातार बढ़ रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इस मुद्दे पर सरकार के उच्चतम स्तर पर विचार-विमर्श किया गया है। अब सरकार ऐसी आचार संहिता लाने पर विचार कर रही है, जिसका उद्देश्य अधिकारियों को सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर अवांछित विषयों से संबंधित वीडियो या अपने विचार पोस्ट करने से रोकना है।

सूत्रों ने बताया कि आचार संहिता तैयार होने के बाद इसे जारी किया जाएगा और यह पद या रैंक की परवाह किए बिना सभी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगी।

सूत्रों के अनुसार, सरकार को सोशल मीडिया के लिए आचार संहिता की आवश्यकता इसलिए महसूस हुई क्योंकि वर्तमान में इस संबंध में कोई स्पष्ट नियम मौजूद नहीं हैं।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments