scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशसरकार ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के सैन्य साजोसामान की खरीद को मंजूरी दी

सरकार ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के सैन्य साजोसामान की खरीद को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को 2.12 लाख करोड़ रुपये की लागत से सैन्य प्लेटफॉर्म और हथियारों की खरीद को मंजूरी दी, जिनमें बहु-उपयोगी हल्के हेलीकॉप्टर और लंबी दूरी की कामिकेज ड्रोन प्रणाली भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय सेना के लिए भारी वाहन, ‘सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम’, बहु-उपयोगी हल्के हेलीकॉप्टर, बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली और जवाबी-मानवरहित हवाई प्रणाली (सी-यूएएस) की खरीद को मंजूरी दी गई है।

रक्षा खरीद परिषद ने सेना के लिए अन्य मानवरहित हवाई प्रणालियों, टोही मानवरहित वायुयान, एकीकृत निगरानी और हमला प्रणालियों, तथा लंबी दूरी की कामिकेज ड्रोन प्रणाली की खरीद को भी मंजूरी दी।

भारतीय नौसेना के लिए, ‘एक्टिव ऑफबोर्ड डिकॉय सिस्टम और अन्य प्रमुख नौसैन्य प्लेटफॉर्म की खरीद को मंजूरी दी गई।

लगभग 82 प्रतिशत खरीद भारतीय उद्योग से की जाएगी।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments