scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशगोवा विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को अनुशासनहीन व्यवहार से परहेज करने की चेतावनी दी

गोवा विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रियों को अनुशासनहीन व्यवहार से परहेज करने की चेतावनी दी

Text Size:

पणजी, 10 मार्च (भाषा) गोवा विधानसभा के अध्यक्ष गणेश गांवकर ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान मंत्रियों को सदन में किसी भी प्रकार के अनुशासनहीन व्यवहार से परहेज करने की चेतावनी दी, जिसमें चिल्लाना या सदस्यों का उपहास करना शामिल है।

विधानसभा अध्यक्ष ने किसी विशेष घटना का उल्लेख किए बिना कहा कि उन्होंने बार-बार यह प्रवृत्ति देखी है कि कुछ मंत्री, विधायकों को ताने मारते हैं, उन्हें धमकाते हैं और उनके विरुद्ध व्यक्तिगत आरोप लगाते हैं।

गांवकर ने कहा, ‘ऐसा आचरण भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची के तहत ली गई पद की शपथ के प्रति अनैतिक है, जो मंत्रियों को अपने कर्तव्यों का नैतिक रूप से निर्वहन करने के लिए निर्देशित करती है।’’

गोवा विधानसभा का बजट सत्र छह मार्च से शुरू हुआ है और 27 मार्च को समाप्त होगा।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments