scorecardresearch
Saturday, 26 September, 2026
होमदेशचेन्नई के उपनगर में लड़की का ‘यौन उत्पीड़न’, आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई के उपनगर में लड़की का ‘यौन उत्पीड़न’, आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

चेन्नई, 26 सितंबर (भाषा) सोशल मीडिया के माध्यम से 16 वर्षीय लड़की से दोस्ती करने के बाद उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लड़के ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर लड़की का ‘यौन उत्पीड़न’ किया और शिकायत मिलने के एक घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

तांबरम पुलिस ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर लड़की को चेन्नई के उपनगर ओल्ड नल्लूर के पास एक कृषि क्षेत्र में ले गया था और वहां उसका यौन उत्पीड़न किया।

भाषा शोभना रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments