scorecardresearch
Saturday, 4 May, 2024
होमदेशअपराधझारखंड के दुमका में लड़की के शादी से मना करने पर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

झारखंड के दुमका में लड़की के शादी से मना करने पर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुमका जैसे स्थान पर ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं तो एक चीज स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है.

Text Size:

नई दिल्ली: झारखंड के दुमका में शुक्रवार को एक युवक ने लड़की को शादी से मना करने पर जिंदा जला दिया. लड़की की अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है. दुमका के पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दुमका के डीएसपी शिवेंद्र ने कहा, ‘हमें पता चला है कि एक लड़की को एक युवक ने जला दिया. पीड़िता को रांची रेफर किया गया है. आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे. आरोपी लड़की से शादी के लिए कह रहा था लेकिन लड़की के परिजन नहीं मान रहे थे क्योंकि लड़का शादीशुदा है. आगे की जंच जारी है.

भाजपा ने झारखंड सरकार को निशाने पर लिया

वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में कहा, ‘दुमका जैसे स्थान पर ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं तो एक चीज स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है. ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. जो घटना घटी है वो इस बात का संकेत है कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है.’

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि एक बार फिर सुर्खियों में दुमका, झारखंड! प्रेमी ने लड़की को आग के हवाले किया! बच्ची की हालत गंभीर!

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

लेकिन यह उम्मीद न करें कि प्रियंका वाड्रा एक शब्द कहेंगी या यहां तक ​​कि जाएंगी क्योंकि यह उनकी झामुमो सरकार है! पिछली बार जब हुई थी इस तरह की कई घटनाएं हुईं थीं तो सोरेन बेटी नहीं, सट्टा बचाओ में लगे थे.


यह भी पढ़ें: औचक निरीक्षण, सहमे गेस्ट- पौड़ी गढ़वाल के रिसॉर्ट्स व्यवसाय को कैसे नुकसान पहुंचा रहा अंकिता हत्याकांड


 

share & View comments