मुजफ्फरनगर (उप्र), 24 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित लापरवाही के कारण छह गायों की मौत के मामले में पुलिस ने एक गौशाला के प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बताया कि रामराज थाना क्षेत्र के छुआपुर गांव स्थित पंडित चज्जुमल आश्रय गृह के प्रबंधक राहुल यादव के खिलाफ मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर को आश्रय गृह में लगभग छह गायें मृत पाई गई थीं और उनकी मौत कथित तौर पर प्रबंधक की लापरवाही के कारण हुई।
इस बीच, हिंदू कार्यकर्ताओं ने आश्रय गृह के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
भाषा सं जफर रंजन
रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.