तिरुपति, तीन अक्टूबर (भाषा) आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित श्री सिटी में शनिवार को एक निजी कंपनी में ‘वॉटर बॉयलर’ के फटने से चार श्रमिकों की मौत हो गई।
एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि हादसे में दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञप्ति के अनुसार, गंभीर रूप से घायल एक अन्य श्रमिक का अस्पताल में इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञप्ति में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने तिरुपति जिले के श्री सिटी में एक निजी कंपनी में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है, जहां वॉटर बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई।”
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और घायल श्रमिक का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करें।
भाषा
प्रचेता प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.