scorecardresearch
Thursday, 5 November, 2026
होमदेशकोच्चि के पूर्व पुलिस आयुक्त अपराध शाखा के आईजी नियुक्त किये गये

कोच्चि के पूर्व पुलिस आयुक्त अपराध शाखा के आईजी नियुक्त किये गये

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, पांच नवंबर (भाषा) केरलम सरकार ने बृहस्पतिवार को कोच्चि के पूर्व पुलिस आयुक्त कालीराज महेश कुमार को अपराध शाखा का महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया और उन्हें आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश के 17 वर्षीय बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही कार की टक्कर से चेरानल्लूर में एक स्कूटर सवार की मौत हो जाने की दुर्घटना के बाद कुमार का कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त पद से तबादला कर दिया गया था।

उनकी जगह आर. निशांतिनी को नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), अपराध शाखा-द्वितीय प्रभाग के पद पर तैनात किया गया है।

वह पुलिस उपमहानिरीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

भाषा देवेंद्र मनीषा शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments