scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशगुजरात में नगर निकाय चुनाव से पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी, आप नेता भाजपा में शामिल

गुजरात में नगर निकाय चुनाव से पहले पूर्व आईपीएस अधिकारी, आप नेता भाजपा में शामिल

Text Size:

अहमदाबाद, नौ अप्रैल (भाषा) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के गुजरात कैडर के पूर्व अधिकारी एम.एल. निनामा और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता राजू करपाड़ा राज्य में आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले, बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए।

निनामा ने हाल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी। वह 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले थे। वह अरावली जिले के शामलाजी में भाजपा में शामिल हुए।

राज्य सरकार में जनजातीय विकासमंत्री पी.सी. बारंडा ने पार्टी में उनका स्वागत किया।

अनुसूचित जनजाति समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 59 वर्षीय पूर्व आईपीएस अधिकारी उत्तरी गुजरात के अरावली जिले के रहने वाले हैं।

इस बीच, आम आदमी पार्टी की गुजरात किसान इकाई के पूर्व अध्यक्ष राजू करपाड़ा गांधीनगर में भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने 11 फरवरी को आप में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर मैं सचमुच किसानों की भलाई के लिए काम करना चाहता हूं, तो मुझे सत्तारूढ़ पार्टी के साथ रहना होगा।’’

गुजरात में 15 नगर निगम सहित स्थानीय निकायों के चुनाव 26 अप्रैल को होने हैं। मतगणना 28 अप्रैल को होगी।

भाषा सुभाष वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments