scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशपूर्व डीजीपी आर. श्रीलेखा को तिरुवनंतपुरम में भाजपा प्रदर्शन मामले में आरोपी बनाया गया

पूर्व डीजीपी आर. श्रीलेखा को तिरुवनंतपुरम में भाजपा प्रदर्शन मामले में आरोपी बनाया गया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 25 अप्रैल (भाषा) केरल की पूर्व पुलिस महानिदेशक आर श्रीलेखा को यहां वट्टियूरकावु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोप में हुए विरोध प्रदर्शन से संबंधित मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा पार्षद श्रीलेखा ने नौ अप्रैल को हुए विधानसभा चुनावों में वट्टियूरकावु निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।

उन्होंने नेट्टायम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस हमले का आरोप लगाते हुए वट्टियूरकावु पुलिस थाने के बाहर भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में शमिल हुयीं ।

विरोध प्रदर्शन के दौरान, श्रीलेखा को ‘पोड़ा पुल्ले पुलिस’ का नारा लगाते हुए देखा गया, जिसे व्यापक रूप से अपमानजनक माना जाता है।

हालांकि पुलिस ने शुरू में पांच भाजपा नेताओं और 50 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, लेकिन श्रीलेखा को आरोपी के रूप में नामजद न करने पर कड़ी आलोचना हुई, जबकि वीडियो में उन्हें विरोध प्रदर्शन का करते और नारे लगाते हुए दिखाया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संबंधित मजिस्ट्रेट की अदालत में एक नयी रिपोर्ट दायर की गई, जिसमें श्रीलेखा समेत 15 लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।

अदालत के समक्ष प्रस्तुत संशोधित अभियुक्तों की सूची में उप महापौर आशा नाथ का नाम भी शामिल किया गया है।

श्रीलेखा को उस विभाग के खिलाफ नारे लगाने के लिए विभिन्न पुलिस संघों के नेताओं की आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसमें उन्होंने सेवा की थी।

वट्टियूरकावु के विधायक वी.के. प्रशांत ने भी तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने श्रीलेखा को मामले में शुरू में शामिल न करके उन्हें विशेष रियायत दी।

हालांकि, श्रीलेखा ने यह बात बरकरार रखी है कि उन्होंने अपनी सेवा के दौरान पुलिस विभाग के भीतर होने वाले गलत कामों के खिलाफ हमेशा कड़ा रुख अपनाया था।

भाषा तान्या रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments