scorecardresearch
Saturday, 12 September, 2026
होमदेशपूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के पिता का निधन

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के पिता का निधन

Text Size:

कोच्चि, 12 सितंबर (भाषा) पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

वह 89 वर्ष के थे।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नायर का यहां लिसी अस्पताल में इलाज किया जा रहा था और शुक्रवार रात पौने 10 बजे उनका निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि नायर का पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और विदेश से उनके परिजनों के यहां पहुंचने के बाद रविवार को यह कोठामंगलम स्थित उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा।

पार्थिव शरीर को रविवार पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न दो बजे तक कोठामंगलम स्थित नायर के आवास पर रखा जाएगा ताकि लोग अंतिम दर्शन कर सकें और अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया जाएगा।

नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्रीदेवी और चार संतान दीपू, निवेदिता, दिव्या एवं श्रीसंत हैं।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments