scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमदेशदिल्ली के सदर बाजार में गोदाम में लगी आग

दिल्ली के सदर बाजार में गोदाम में लगी आग

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली के सदर बाजार इलाके में बुधवार को प्लास्टिक के फूलों और सजावटी सामान के गोदाम में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर सदर बाजार के टूटी चौक स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना मिली।

एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित प्लास्टिक के फूलों और अन्य सजावटी सामान के गोदाम में लगी थी।

उनके अनुसार, आग बुझाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक आग बुझा दी गई।

घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है।

भाषा नोमान तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments